राजनांदगांव
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस की कार्यवाही।
आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल।
आरोपी का नाम - कुणाल जोशी पिता गीता प्रसाद जोशी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाठा चौकी तुमडीबोड जिला राजनांदगांव।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में महिला एवं बालकों पर होने वाले अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.06.2026 को प्रार्थिया द्वारा पुलिस चौकी तुमडीबोड़ में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.06.2026 को वह अपने पति के साथ राजनांदगांव गये हुए थे, उनकी पुत्री उम्र 17 वर्ष 03 माह घर में अकेली थी। दोपहर लगभग 01ः00 बजे पड़ोसी के द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि उनके घर में कोई व्यक्ति घुसा हुआ है। सूचना मिलने पर प्रार्थिया अपने पति के साथ दोपहर लगभग 02ः00 बजे घर वापस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने पर आरोपी कुणाल जोशी घर में रखे कूलर के पीछे छिपा हुआ मिला। पड़ोसियों को बुलाने पर आरोपी मौके से भाग गया। प्रार्थिया द्वारा पीड़िता से पूछताछ करने पर पीड़िता ने आरोपी कुणाल जोशी द्वारा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना बतायी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 258/26 धारा 331(4), 64 बीएनएस, 04 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी का पतासाजी कर चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि0 धनीराम नारंगे, सउनि चुन्नीलाल साहू, आर01273 लोकेश कुमार साहू, म0आर0 1359 रानी साहू, म0आर0 188 पूनम बैस एवं चौकी तुमडीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.