Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 16, 2026

जिले में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों का तिलक और मिठाई से हुआ स्वागत नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर पुस्तक, गणवेश और पात्र छात्राओं को किया गया निःशुल्क साइकिल वितरण

 जिले में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों का तिलक और मिठाई से हुआ स्वागत



नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर पुस्तक, गणवेश और पात्र छात्राओं को किया गया निःशुल्क साइकिल वितरण


कवर्धा, 16 जून 2026/ कबीरधाम जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। मंगलवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय तथा अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। 




इस अवसर पर स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत किया गया। नए विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, गुलाल से अभिनंदन किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनके नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत को यादगार बनाया गया।


    विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए। वही शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9वीं के पात्रता रखने वाले छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन का भी आयोजन किया गया। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शाला प्रवेशोत्सव में जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, पालकों तथा शिक्षकों की उपस्थिति रही।


शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के महत्व और बेहतर भविष्य के निर्माण में विद्यालय की भूमिका से भी बच्चों को अवगत कराया गया। शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, विद्यालय आने के प्रति प्रोत्साहित करना और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को उत्सव के रूप में मनाकर सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। जिले के सभी विद्यालयों में आज से नियमित पढ़ाई भी प्रारंभ हो गई।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad