सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा नगर के प्रसिद्ध मंदिर परमेश्वरी धाम में अज्ञात चोरों का बीती रात धावा
महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए दान पेटी और भगवान के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रबंधन और पुजारी के अनुसार सोना, चांदी और नगदी सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है
पिथौरा के प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नगदी ले गए, वहीं भगवान के आभूषण भी चोरी कर लिए। सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी सामने आई
मंदिर पुजारी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी को मिलाकर करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरों की तलाश में जुट गई है
परमेश्वरी धाम क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.