जबलपुर भोपाल
दिनांक - 18/06/2026,
श्री श्री 1008 परमहंस सदगुरु दादा ठन ठन पाल दरबार, गौरी मंदिर, ग्राम सलेया (बड़ई), कुंडम, जबलपुर में
मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तथा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 21 जून से 27 जून 2026 तक किया जाएगा।
आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। सात दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, मूर्ति अधिवास, मूर्ति नगर भ्रमण, संत पूजन एवं वैदिक विधि-विधान संपन्न किए जाएंगे।
27 जून को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, गऊ पूजन एवं महाभंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आयोजन पूज्य हरिओम बाबा जी एवं साध्वी गौरी जी के सान्निध्य में संपन्न होगा। यज्ञाचार्य पं. रवेंद्र पाठक (अर्जुन महाराज) रहेंगे। कार्यक्रम में श्री अभिषेक जैन (सी.पी.जे. कॉलेज), श्री अमित गर्ग, श्री गिरीश चंद चंडोक एवं श्री इंद्र मलिक विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा, हवन-पूजन एवं महाभंडारे में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
स्थान : श्री श्री 1008 परमहंस सदगुरु दादा ठन ठन पाल दरबार, गौरी मंदिर, ग्राम सलेया (बड़ई), कुंडम, जिला जबलपुर (म.प्र.)
जारीकर्ता : आयोजन समिति
M. No. 9752603595
दीपक सेठी
जबलपुर (मध्य प्रदेश) 9826162271



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.