Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 19, 2026

साखा सरपंच कपिनाथ महोबिया ने बच्चों का मुंह मीठा करा कर शाला प्रवेश कराया मिडिल स्कूल साखा में धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया

 साखा सरपंच कपिनाथ महोबिया ने बच्चों का मुंह मीठा करा कर शाला प्रवेश कराया



मिडिल स्कूल साखा में धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया


खैरागढ़,: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साखा संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव। सर्व प्रथम ग्राम पंचायत साखा के सरपंच कपिनाथ महोबिया,प्रधान पाठक राजेश कुमार जंघेल,शिक्षक अमित कुमार महोबिया,संदीप श्रीवास्तव,सरिता पंसारी एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में मां वीणा वादिनि मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना किया गया उसके पश्चात  उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का खीर पूड़ी से मुंह मीठा कराते हुए गुलाल से तिलक कर अभिनंदन किया गया और सभी बच्चों को गणवेश एवं पाठयपुस्तक भेंट किया गया।सरपंच कपिनाथ महोबिया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सभी चीजों का बंटवारा हो जाता है परंतु ज्ञान विद्या को न ही चोर चुरा सकता है और न ही परिवार के साथ कोई बंटवारा हो सकता है इसलिए ये जो अवसर पढ़ने लिखने का मिला है उसको अच्छे से खेल खेल में सीखते हुए अपनी पढ़ाई लिखाई को पूरा करने का प्रयास कीजिए प्रधान पाठक राजेश कुमार जंघेल ने सभी ग्राम वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि आप सभी लोग अपने बच्चों को प्रति दिन शाला समय पर शाला जरूर भेजे किसी भी प्रकार की बहाना बाजी बिल्कुल ही न करे जब भी आपको समय मिलता है आते जाते शिक्षकों से भेंट करते हुए अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा परिचर्चा जरूर कीजिए जब तक बालक,पालक और शिक्षक आपस में नहीं मिलेंगे हम सभी को मनोवांछित सफलता नहीं मिल सकती है आप सभी लोग आज समय निकाल कर यहाँ अपनी उपस्थिति प्रदान किए उसके लिए शाला परिवार की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार जी आप सभी समय निकाल आने की कृपा जरूर कीजिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad