राजनांदगांव
पारागांव खुर्द में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव
पारागांव खुर्द, 22 जून 2026:
स्थानीय शासकीय उच्चतर
माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द में आज शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उत्साहपूर्ण वातावरण में 'प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रांगण में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गणवेश, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और साइकिलों का वितरण किया गया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य कार्यक्रम में श्रीमती सीमा ओम प्रकाश साहू (जनपद सदस्य, डोंगरगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री आर.एन. प्रजापति द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पारागांव खुर्द के सरपंच श्री कमलेश्वर वर्मा, श्री ओम प्रकाश साहू, एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
शिक्षा को लेकर दिया गया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा ओम प्रकाश साहू ने कहा कि, "शिक्षा ही प्रगति का एकमात्र मार्ग है। शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर बच्चों को पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"
अध्यक्षता कर रहे श्री आर.एन. प्रजापति ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासित रहकर निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं एसएमडीसी अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा ने कहा कि समिति विद्यालय के विकास और बच्चों की मूलभूत सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर है।
ग्राम के सरपंच श्री कमलेश्वर वर्मा जी एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री लेखराम साहू जी बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दिए।
उत्सव का समापन
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अनिल कुमार जंघेल व्याख्याता द्वारा किया गया। इस दौरान समिति के सम्मानित सदस्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, उत्साहित विद्यार्थी उपस्थित थे। वितरण कार्यक्रम के पश्चात बच्चों में नयी पुस्तकें और साइकिल पाकर विशेष हर्ष देखा गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.