Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 18, 2026

बिहान से मिली पहचान, वनांचल की ज्योति बनीं लखपति दीदी ऋण से शुरू किया फैंसी स्टोर, आज सालाना कमाई ढाई लाख रुपये से अधिक

 बिहान से मिली पहचान, वनांचल की ज्योति बनीं लखपति दीदी



ऋण से शुरू किया फैंसी स्टोर, आज सालाना कमाई ढाई लाख रुपये से अधिक


कवर्धा, 17 जून 2026/ कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र कुकदूर के ग्राम सेंदूखार की निवासी श्रीमती ज्योति पड़वार आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बन गई हैं। बिहान योजना से मिले अवसर और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि आज लखपति दीदी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले महीने सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम लोखान में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ज्योति पड़वार ने मुख्यमंत्री को अपनी सफलता की कहानी बताई। उन्होंने साझा किया कि बिहान योजना से मिले सहयोग और ऋण की मदद से आज वे लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री से हुई आत्मीय बातचीत ने उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली।


  ज्योति पड़वार बताती हैं कि पहले उनका अधिकांश समय घरेलू कार्यों में ही बीत जाता था। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान वे बिहान योजना से जुड़ीं, जिसके माध्यम से उन्हें 2 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने कुकदूर में फैंसी स्टोर की शुरुआत की और व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी। इसके साथ ही वे अपने पति के सिलाई कार्य में भी सहयोग करने लगीं। लगन और मेहनत से शुरू किया गया यह छोटा सा प्रयास आज एक सफल व्यवसाय का रूप ले चुका है। फैंसी स्टोर और अन्य गतिविधियों से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग ढाई लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। यही नियमित आय उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में लेकर आई है। इस आय से वे परिवार का खर्च वहन करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा कर रही हैं। अपनी मेहनत की कमाई से उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदे हैं। ज्योति पड़वार का कहना है कि बिहान योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया। आज वे स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad