योग हमें संयमित और संतुलित जीवन जीने की सीख देता है : इन्द्र साव
भाटापारा सिमगा :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिटी सेंटर मॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का एक विशेष और महत्वपूर्ण स्थान है जो हमें संयमित और संतुलित जीवन जीने की सीख देता है साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार करता है।
विधायक इंद्र साव ने आगे कहा कि अभ्यास योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषिमुनियों की अमूल्य देन है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह तन,मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का अद्भूत प्रक्रिया है। आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में तनाव, चिंता और अनेक बीमारियां बढ़ रही है।
योग हमे-स्वस्थ रहने का सरल प्रभावी मार्ग दिखाता है। हमारी एकाग्रता बढ़ाता है। आत्मविश्वास मजबूत करता है। जीवन मेें सकारात्मक सोच विकसित करता है। हमे गर्व है कि भारत की इस महान परंपरा को पूरे विश्व ने अपनाया है, और दुनिया भर के करोड़ो लोग इससे लाभ ले रहे है।
विधायक श्री साव ने कहा कि
योग के निरंतर अभ्यास से ना सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन और इंद्रिया भी नियंत्रण में रहते हैं। पूरा विश्व आज अस्थिरता की स्थिति में है ऐसे में विश्व शांति के लिए योग एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर वासी उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.