शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले एबीईओ मिश्रा ने ली प्रधानपाठकों की बैठक
पिथौरा - विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी
श्रीमती लक्ष्मी डड़सेना के निर्देशानुसार भूरकोनी जोन स्तरीय संकुल समन्वयकों एवं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की बैठक 2 जून को सहायक विकासखण शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा ने ली।
नया शिक्षा सत्र 16 जून से प्रारंभ होने वाला है। इस बात को ध्यान में रखते हुए 2 जून को भूरकानी में जोन स्तरीय प्रधान पाठकों की बैठक रखी गई। इस दरम्यान सहायक वि०ख ०शि० अधिकारी श्री मिश्रा ने शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व शैक्षिक व्यवस्था दुरस्त करने एवं सत्र भर चलने वाली गतिविधियों के बारे में कई एजेंडा का विस्तार से जानकारी दी । इस दौरान श्री मिश्रा ने कई महत्वपूर्ण एजेण्डा जैसे स्टूडेंट प्रोगेशन, सीजी स्कूल, सोख्ता गड्ढा जिओ टेक करना, शिक्षक डायरी लिखना, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शाला भवन की स्वच्छता, किचन की सफाई, जाति प्रमाण-पत्र, शाला विकास समिति का गठन, अपार आईडी बनाना, म.भो. आनलाईन, समय सारणी बनाना, पाठ्यक्रम विभाजन, शिक्षक परिचय बोर्ड, विद्यार्थी सूचकांक, एफ. एल.एन. , शाला त्यागी बच्चों को स्कूल लाना, बालवाड़ी, पीटीएम बैठक, पंजियों का संधारण, अंगना म शिक्षा, सुरक्षित बस्ता रहित शनिवार, निःशुल्क पाठ्यपुस्त, निःशुल्क गणवेश वितरण, स्टॉफ बैठक, समुदाय से सहयोग, योग व्यायाम, खेलकूद, इको क्लब, बाल केबिनेट का गठन करने के बारे में आवश्यक निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ के समय एबीईओ पूर्णानंद मिश्रा के अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला के प्रधान पाठक छबिराम पटेल,साक्षरता प्रमुख तुलसीराम पटेल, प्रधानपाठक श्रीमती कांति पाल ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में संकुल समन्वयक नीतीश साहू, रोहिणी कुमार देवांगन, मनोज बरिहा ,गंगाराम चौहान, जेठूराम पांडे,धनीराम सिदार सहित सभी दस समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जोन प्रभारी एवं संकुल समन्वयक लाभोराम ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.