Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 2, 2026

श्री साधु मार्गी जैन, समता युवा संघ का रायपुर रेलवे स्टेशन में नशा मुक्ति अभियान एवं जूस वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया ।

 श्री साधु मार्गी जैन, समता युवा संघ का रायपुर रेलवे स्टेशन में नशा मुक्ति अभियान एवं जूस वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया ।      




  सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर -सेवा का एक और अध्याय 

"व्यसन मुक्ति" अभियान का सफल आयोजन संपन्न।


श्री साधुमागी आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म.सा. का महत्वपूर्ण आयाम “व्यसन मुक्त हो सारा देश” हमारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन  दिनांक 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य में  रायपुर रेलवे स्टेशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



इस आयोजन के दौरान व्यसन मुक्ति प्रभारी वरिष्ठ श्रावक श्री चम्पालाल  गुंदेचा एवं युवा श्री उमेश  सेठिया के द्वारा जानकारी दी गई कि लगभग 50 से अधिक लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प पत्र भरा और  लगभग 400 लोगो ने प्रदर्शनी के द्वारा व्यसन और मांसाहार से होने वाले नुकसान को समझा , यह समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



साथ ही “अमृतम्” आयाम के अंतर्गत जल सेवा का कार्य भी रेलवे स्टेशन पर किया गया जो लगातार रायपुर शहर में विगत 1 माह से 6 अलग अलग जगह पर पानी की प्याऊ "अमृतम" के नाम से संचालित हो रही है एवं उपस्थित जनसमूह को जूस वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया गया।

विशेष तौर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सीनियर डीसीएम श्री अवधेश कुमार  , सीएसएम श्री आर पी मंडल  , एवं DRUCC मेंबर श्री लोकेश चंद्रकांत जैन  का सहयोग प्राप्त हुआ।

संघ से उपस्थित सदस्य गण अध्यक्ष श्री विजय मुथा, श्री विकास  धाड़ीवाल, श्रीमती दक्षा देवी  मुथा, श्रीमती फैंसी देवी  गुंदेचा एवं युवा संघ से सामाजिक संयोजक श्री आदित्य  सुराना, युवा संघ से मंत्री श्री जिनेश  चौरड़िया, कोषाध्यक्ष श्री आदित्यमोहन पारख, युवा सदस्य भाई नवीन चौरड़िया, जयंत बाफना, सुशील दुग्गड़, पवन डागा, लाभेश बैद, एकाग्र नाहटा, मयंक भंसाली, अभिषेक सुराणा, गौरव सांखला, प्रणेश, मलय पारख, अजय सुखलेचा, आदि युवा साथियों ने कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाई।

 श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ ने  सभी के  सहयोग के लिए  आभार व्यक्त किया।


अमित सुराणा 

अध्यक्ष  

श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad