चंद्रखुरी में मां कौशल्या का दर्शन कर श्रृद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 20- 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर स्थित है। यह दुनिया का एकमात्र भव्य मंदिर है, जो भगवान श्रीराम की , माता कौशल्या को समर्पित है।
इस पवित्र और ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के लिए पूरे देश -प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
(भगवान राम का ननिहाल)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता कौशल्या कोसल प्रदेश (वर्तमान छत्तीसगढ़) के राजा भानुमंत की पुत्री थीं। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल (मातृभूमि) है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में एक बहुत ही सुंदर परंपरा है; यहाँ के लोग अपनी बहन को माता कौशल्या का रूप और भांजे (श्रीराम) को 'कौशल्या नंदन' मानकर आत्मीयता का रिश्ता निभाते है।
मंदिर की बनावट और वास्तुकला अत्यंत ही सुंदर एवं आकर्षक है।
यह मंदिर लगभग 16 एकड़ में फैले प्राकृतिक रूप से सुंदर 'जलसेन तालाब' के बीचों-बीच स्थित है।
मंदिर तक पहुंचने के लिए एक सुंदर पुल (हनुमान पुल) बना हुआ है, जिस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है।
गर्भगृह में माता कौशल्या की दिव्य मूर्ति स्थापित है, जिसमें वे भगवान श्रीराम को अपनी गोद में लिए हुए हैं। आज मां कौशल्या का दर्शन करने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता कौशल्या का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.