Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 18, 2026

सालों पहले बेटे की गुमी अंगूठी का हरजाना बुजुर्ग माँ को भरना पड़ा नाती ने किया दादी को परेशान और छीने रुपए पुलिस पंचायत में एक बार फिर सामने आई समाज की बदलती तस्वीर


दिनांक : 17 जून 2026

जिला : विदिशा


सालों पहले बेटे की गुमी अंगूठी का हरजाना बुजुर्ग माँ को भरना पड़ा



नाती ने किया दादी को परेशान और छीने रुपए


पुलिस पंचायत में एक बार फिर सामने आई समाज की बदलती तस्वीर


पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की बैठक आयोजित की गई। 




बैठक में कोर कमेटी सदस्य श्री आर. कुलश्रेष्ठ, श्री प्रमोद व्यास, डॉ. सचिन गर्ग, श्री विनोद शाह, श्री डी.के. वाजपेयी एवं श्री पार्थ पितलिया उपस्थित रहे। 


बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं पारिवारिक विवादों के कुल 10 प्रकरणों की सुनवाई की गई।


वर्षों पहले खोई अंगूठी के लिए माँ से वसूले सवा लाख रुपये:

पंचायत में प्रस्तुत एक मार्मिक प्रकरण में 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक महिला ने शिकायत की कि वर्षों पूर्व उनके पुत्र ने सोने की अंगूठी सुरक्षित रखने के लिए उन्हें दी थी, जो बाद में गुम हो गई। अंगूठी खो जाने के कारण पुत्र द्वारा लगातार विवाद एवं मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही। विवाद से परेशान होकर वृद्ध महिला ने धीरे-धीरे राशि एकत्रित कर लगभग सवा लाख रुपये मूल्य की नई सोने की अंगूठी पुत्र को दे दी, इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।


पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुत्र को सख्त समझाइश दी गई कि माता से इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। यह भी स्पष्ट किया गया कि अंगूठी के बदले राशि प्राप्त होने के बाद उन्हें अपनी माँ को किसी प्रकार से परेशान नहीं करना चाहिए। उपस्थित अन्य पुत्रों को भी माता की देखभाल एवं सम्मान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समझाइश के बाद पुत्र ने अपनी माँ से क्षमा याचना करते हुए उनके चरण स्पर्श कर भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न करने का आश्वासन दिया।


दादी ने पाला-पोसा, बड़ा होकर नाती ही बना परेशानी का कारण:

एक अन्य प्रकरण में वृद्ध महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र का कई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उन्होंने अपने पोते का पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया, लेकिन अब 19 वर्षीय नाती उनके साथ दुर्व्यवहार करता है तथा उनसे रुपये छीन लेता है।


सुनवाई के दौरान पंचायत द्वारा नाती को समझाया गया कि जिस दादी ने कठिन परिस्थितियों में उसका पालन-पोषण किया, अब उनकी सेवा और सम्मान करना उसका दायित्व है। पंचायत की समझाइश पर नाती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी तथा भविष्य में दादी को किसी प्रकार की परेशानी न देने और उनके भरण-पोषण हेतु नियमित आर्थिक सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।


जमीन के विवाद में बेटे ने जमा कराई अग्रिम राशि:

नटेरन निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा उनकी लगभग दो बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है तथा उनके भरण-पोषण का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें कर्ज चुकाने सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।


पंचायत द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद समझौते का प्रयास किया गया। पंचायत के निर्देश पर पुत्र द्वारा 15 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से अग्रिम राशि जमा कराई गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में वरिष्ठ नागरिक का सम्मान एवं उचित देखभाल की जाएगी। समझाइश के बाद पुत्र ने भी अपने पिता से क्षमा याचना की।


आर्थिक संकट और पारिवारिक तनाव के मामले में दिया व्यवहारिक समाधान:

एक अन्य प्रकरण में वरिष्ठ नागरिक महिला ने शिकायत की कि पति के निधन के बाद उन्होंने अपने एक पुत्र को शासकीय सेवा तथा दूसरे पुत्र को व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग किया था। किन्तु व्यवसाय करने वाले पुत्र द्वारा अत्यधिक कर्ज लेने के कारण पूरा परिवार आर्थिक एवं मानसिक तनाव का सामना कर रहा है तथा महिला को भी लगातार परेशान किया जा रहा है।


सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को बुलाकर उनकी आर्थिक स्थिति एवं कर्ज संबंधी परिस्थितियों का विस्तृत परीक्षण किया गया। पंचायत द्वारा व्यवहारिक एवं कानूनी रूप से उपयुक्त समाधान सुझाए गए तथा सभी पक्षों को वित्तीय अनुशासन अपनाकर व्यवस्थित जीवन जीने की सलाह दी गई। पक्षकारों ने सुझाए गए विकल्पों पर सहमति व्यक्त करते हुए अंतिम निर्णय हेतु एक माह का समय मांगा, जिसे पंचायत द्वारा स्वीकृत किया गया।


बैठक के दौरान अन्य प्रकरणों में भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा कुछ मामलों में संबंधित पक्षों एवं साक्षियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आगामी तिथियां निर्धारित की गईं।


सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं से राहत दिलाना तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए सहयोग प्रदान करना है। पंचायत के माध्यम से कई मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad