बेटियों की शिक्षा के लिए सुनहरा अवसर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिलाईगढ़ में प्रवेश प्रारंभ
बिलाईगढ़। ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बिलाईगढ़ में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पात्र छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के एकमात्र कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं से 8वीं तक प्रवेश हेतु सभी वर्गों के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय के कार्यालयीन समय में पहुंचकर प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए निःशुल्क आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाएं भी शिक्षा का लाभ उठा सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित कर उन्हें बेहतर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य का अवसर प्रदान करें। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र की अधिक से अधिक बालिकाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.