Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 20, 2026

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

 राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न



सारंगढ़ - बिलाईगढ़, 19 जून 2026/कलेक्टर पदमिनी भोई साहू की अध्यक्षता में जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक विगत दिवस सम्पन्न हुई। डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के दिशा निर्देश पर समस्त विभागों से चर्चा की गई। 


बैठक में जिले के सभी विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर सभी शासकीय भवनों और कार्यालयों को तंबाकू मुक्त करने, जिले के सभी महाविद्यालयों और स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित करने, तबाकू मुक्त ग्राम पंचायत, प्रवर्तन दल द्वारा नियमित चलानी एक्टिविटी, जिले में तंबाकू उत्पाद,पान मसाले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापनों को हटाने हेतु नगरीय निकाय, समाज कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर महिलाओं में तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रसारित करने हेतु विभागों से चर्चा किया गया।  बैठक में निमिषा पाण्डेय पुलिस अधीक्षक, डॉ वर्षा बंसल अनुविभागीय अधिकारी, प्रफुल्ल रजक अनुविभागीय अधिकारी, शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर, इन्द्रजीत बर्मन सीईओ जिला पंचायत, डॉ. इन्दु सोनवानी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं अन्य विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad