जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत (बबलू) पटेल ने पिलाई पोलियो की पहली खुराक, गांव-गांव पहुंचकर किया जागरूक
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत (बबलू) पटेल ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर अभियान का जायजा लिया और अभिभावकों से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।
उन्होंने हथबंद, सीतापार, नेवधा, उड़ेला और धोधा सहित कई गांवों में पोलियो बूथों का निरीक्षण किया तथा स्वयं बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों से अभियान की प्रगति की जानकारी भी ली।
ऋषिकांत (बबलू) पटेल ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, वहीं छूटे हुए बच्चों तक घर-घर पहुंचकर भी दवा पिलाई जाएगी।
CNI NEWE सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.