राजनांदगांव
मन की बात कार्यक्रम अर्जुनी मंडल में सुना गया
आज अर्जुनी मंडल में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" कार्यक्रम को मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल प्रभारी जागृति यदु, मंडल अध्यक्ष भुवन साहू, सांसद प्रतिनिधि टामेश्वर साहू, महामंत्री दिनेश साहू, कोषाध्यक्ष विजय जैन, मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष देवलाल साहू, उपसरपंच नागेश धनकर, सरपंच कुलदीप ठाकुर, जनपद सदस्य केशला, भाजपा नेता टीकम देवांगन, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संदीप साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष प्रभूदत्त सोनकर, नवयुवक अध्यक्ष संजय सोनी, पुलसिंग सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.