Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 18, 2026

दंतेवाड़ा जिले मे बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली ऑफिस घेरा, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला बिजली के बढ़े दामों पर कांग्रेस का वार, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी पुलिस से झूमाझटकी के बीच फूंका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला

 ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर   असीम पाल


दंतेवाड़ा जिले मे बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली ऑफिस घेरा, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला



बिजली के बढ़े दामों पर कांग्रेस का वार, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी


पुलिस से झूमाझटकी के बीच फूंका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला



दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली दरों में की गई वृद्धि के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, 




जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तथा बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर बिजली दर वृद्धि के फैसले के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।




कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। पहले पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है, वहीं अब बिजली दरों में वृद्धि कर सरकार ने लोगों की जेब पर एक और बड़ा बोझ डाल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस फैसले का सबसे अधिक असर गरीब, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और किसानों पर पड़ेगा।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली दर वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके चलते कुछ देर के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। पूरे घटनाक्रम के दौरान बारिश लगातार जारी रही, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में की गई वृद्धि सीधे तौर पर आम जनता और किसानों पर आर्थिक हमला है। सरकार को जनता की परेशानियों की चिंता नहीं है और वह लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ जनता के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने कहा उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा किसानों के कृषि विद्युत दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर आम लोगों, व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। प्रदेश में पहले से ही महंगाई चरम पर है। ऐसे समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी करना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता इस निर्णय से प्रभावित होंगे। सरकार को तत्काल बढ़ी हुई दरें वापस लेकर जनता को राहत देनी चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि किसानों, मजदूरों और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए बिजली एक आवश्यक सेवा है। बिजली की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को जनविरोधी फैसले वापस लेने के लिए मजबूर करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। यदि सरकार ने बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील अहमद रिजवी, महिला शहर अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, भीमसेन मांडवी, रवीश सुराना, रजत दहिया, राधा नाग, रोशन पवार, उमेश कश्यप, बलदेव सोढ़ी, एन नागराज, ऋषभ सुराना, कृष्णा, हेम कुमार नाग, बाल सिंग, महादेव ठाकुर, विवेक यादव, सुखराम नाग, धीरू नाग, कीरत आलमी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad