कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को परेड की बारीकियों का दिया प्रशिक्षण, अनुशासन एवं दक्षता पर दिया गया विशेष जोर।
कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 09 जून 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 6:00 बजे न्यू पुलिस लाइन रक्षित केंद्र, कबीरधाम में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया।
जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा ली गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
परेड के दौरान कबीरधाम जिले के उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री संजय ध्रुव, विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। परेड में पुलिस बल द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासन, एकरूपता एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को परेड संबंधी आवश्यक नियमों, प्रक्रियाओं एवं बारीकियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने परेड के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया तथा बेहतर नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन विकसित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर श्री बघेल ने परेड के दौरान परिलक्षित कमियों की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया तथा उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड केवल शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि पुलिस बल के अनुशासन, सजगता, आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित अभ्यास एवं सतत प्रशिक्षण से ही एक सक्षम एवं प्रभावी पुलिस बल का निर्माण संभव है।
परेड के अंत में अधिकारियों एवं जवानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा भविष्य में और अधिक दक्षता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.