ब्लैकमेलिंग करने की आरोपिया जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में निजी फोटो इंस्टाग्राम में वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने की महिला आरोपी को अकलतरा थाना पुलिस ने राजनांदगांव से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया। युवक पिछले सात दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है , जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब बारह - पंद्रह दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस , 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़कर उनका मोबाइल जप्त किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा , उप निरीक्षक विनोद जटवार , प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपिया -
मनीषा शोल्डे 31 वर्ष राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.