विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कवर्धा, 09 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वाराय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 07 जून 2026 को स्थानीय आउटडोर स्टेडियम से आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं, खेल प्रेमियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल एक सुलभ एवं किफायती परिवहन का साधन है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा प्रदूषण को कम करने में भी सहायता मिलती है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.