Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 20, 2026

पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह का रात्रि प्रवास बैगा भाइयो एवं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं चौपाल लगाकर किया सीधा जनसंवाद शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश, पालकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील बरसात के मौसम में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

 पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह का रात्रि प्रवास



बैगा भाइयो एवं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं चौपाल लगाकर किया सीधा जनसंवाद


शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश, पालकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील


बरसात के मौसम में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर किया जागरूक


कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने तथा दूरस्थ अंचलों की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित रहे छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से लगे ग्राम लाछा-मराडबरा-उमरझोला में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के भाई-बहनों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी पुलिस अधीक्षक के बीच पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया।


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह थाना झलमला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनवाही, बंदूकुंदा, सिलहरी एवं मध्यप्रदेश सीमा से लगे सरहदी ग्राम सोनवाही टोला और उमरझोला पहुंचे। यहां आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में सहभागिता करते हुए उन्होंने बच्चों एवं पालकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अस्थायी प्राथमिक कोचिंग सेंटर बंदूकुंदा का निरीक्षण किया तथा बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधीक्षक ने वर्षा ऋतु के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुओं, झिरियों एवं बोरिंग के पानी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग करें तथा केवल शुद्ध पेयजल का ही सेवन करें।


झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें- एसपी श्री धर्मेंद्र सिंह


उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जहरीले सांप, बिच्छू अथवा अन्य कीट-मकोड़ों के काटने पर किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर उचित उपचार कराएं। समय पर चिकित्सा ही जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।


स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री किया वितरित


पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के आश्रम एवं छात्रावासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की तथा पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और आश्रम-छात्रावासों में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं प्राप्त हो सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कबीरधाम पुलिस समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद


श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करने और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उनका यह सरहदी एवं दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad