कवर्धा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई
कवर्धा, 28 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री राहुल टीकरिहा जी, दुर्ग संभाग प्रभारी मा. श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी एवं संगठन प्रभारी मा. श्री रमेश वर्मा जी के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मा. श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष श्री उमंग पाण्डेय ने कवर्धा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष श्री उमंग पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
घोषित मंडल पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
कवर्धा शहर मंडल – अध्यक्ष: डोनेश राजपूत, महामंत्री: मुकेश सेन, दीपक ठाकुर।
कवर्धा ग्रामीण मंडल – अध्यक्ष: खिलेश बंजारे, महामंत्री: दिलाऊ सिंह राजपूत, प्रीतम जायसवाल।
बोड़ला मंडल – अध्यक्ष: अजय वर्मा, महामंत्री: राजेन्द्र कुंजाम, आसाराम चन्द्रवंशी।
पिपरिया मंडल – अध्यक्ष: शैलेन्द्र साहू, महामंत्री: पवन चन्द्रवंशी, शुभम शर्मा।
लोहारा मंडल – अध्यक्ष: जितेन्द्र पाली, महामंत्री: जितेन्द्र साहू, अश्रु पटेल।
रेंगाखार मंडल – अध्यक्ष: राजेश निषाद, महामंत्री: उमेश कुमरे , देव कुमार पटेल।
भोरमदेव मंडल – अध्यक्ष: धर्मेन्द्र पटेल, महामंत्री: रामकुमार साहू, रामावतार कुम्भकार।
रणवीरपुर मंडल – अध्यक्ष: सूर्या कौशिक, महामंत्री: भूपेंद्र वर्मा, खुमान सिंह राजपूत।
पंडरिया मंडल – अध्यक्ष: हरी साहू, महामंत्री: अमित ठाकुर, जैकी टंडन।
कुण्डा मंडल – अध्यक्ष: देवेन्द्र चन्द्रवंशी, महामंत्री: फिरतू साहू, निलेश गुप्ता।
दुल्लापुर मंडल – अध्यक्ष: परमेश यादव, महामंत्री: राहुल चन्द्राकर, शेखर पात्रे।
इन्दौरी मंडल – अध्यक्ष: उमेश्वर साहू, महामंत्री: रामकिशन चन्द्राकर, प्रवीण ठाकुर।
कुकदूर मंडल – अध्यक्ष: राकेश पंदराम महामंत्री: विजय गढ़ेवाल , यशवंत श्रीवास।
पांडातराई मंडल – अध्यक्ष: सिद्धांत मिश्रा, महामंत्री: रविशंकर चन्द्रवंशी, मनोज साहू।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम परिवार ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जारीकर्ता –
दीपक सोनी
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.