Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

खरोरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, बांटे गए डस्टबीन

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा



खरोरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, बांटे गए डस्टबीन




खरोरा

विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर नगर खरोरा के वार्ड क्रमांक 12 में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय पार्षद भाई श्री पुनेन्द्र पाध्याय जी के वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्डवासियों, विशेषकर दीदी-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.


एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपणदेशव्यापी अभियान से प्रेरणा लेते हुए वार्ड क्रमांक 12 में उपस्थित अतिथियों और वार्ड की महिलाओं ने मिलकर 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के तहत सघन वृक्षारोपण किया. इस दौरान छायादार पौधे रोपे गए. उपस्थित जनों ने इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया ताकि खरोरा नगर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके.

पर्यावरण सुधार के साथ-साथ वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से एक और सराहनीय पहल की गई. कार्यक्रम में उपस्थित सभी वार्डवासियों को सूखा और गीला कचरा सही तरीके से एकत्रित करने के लिए कचरा डिब्बों (डस्टबीन) का वितरण किया गया. जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंककर सीधे डस्टबीन में ही डालें, जिससे वार्ड में बीमारियां न फैलें और स्वच्छता बनी रहे.पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी जी ने बताया :इस शुभ और प्रेरणादायक अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक एवं नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अनिल सोनी जी मुख्य रूप से उपस्थित थीं. उनके साथ वार्ड के सजग पार्षद भाई श्री पुनेन्द्र पाध्याय जी, श्रीमती रश्मि वर्मा जी, श्री पंचराम यादव जी, श्री घनश्याम चंद्राकर जी, श्री दीपक धनकर जी और श्रीमती लीला देवांगन जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने इस दोहरे अभियान (पर्यावरण और स्वच्छता) की सराहना की और इसे नगर के विकास के लिए एक जरूरी कदम बताया.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad