पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस जवानों का जनरल परेड।
परेड का मुख्य उद्देश्य अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना।
पुलिस जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया प्रेरित।
बेमेतरा, 05 जून 2026 (शुक्रवार) :- रक्षित केन्द्र बेमेतरा के पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ की सलामी ली और निरीक्षण किया गया।
इस परेड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था। यह पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है। टोलीवार परेड कराया गया एवं परेड में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।
उन्होने जिले के थाना/चौकी व रक्षित केन्द्र एवं अन्य शाखा को आबंटित शासकीय वाहनों एवं ड्रायवर टूल कीट का निरीक्षण किया। शासकीय वाहनों की अद्तन स्थिति, रख – रखाव एवं वाहनों को सही हालत में रखने हेतु वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।
परेड में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान, *डीआईजी ने सभी पुलिस जवानों को* कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।
जनरल परेड़ के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके एवं निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सोनल ग्वाला, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्डे, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, राजकुमार साहू, अलील चंद, राकेश साहू, सउनि कंवल सिंह नेताम, जितेन्र्् कश्यप, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सतवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, जितयेन्द्र कुमार, निधि गुप्ता, कल्पना महंत, चंचल पांडेय, ईश्वरी कुमारी डुप्ले सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी स्टाफ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी परेड में सरिक हुए।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.