Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 20, 2026

समर्थन और विरोध के बीच मढ़ी में गौरी गणेश इस्पात विस्तार के लिए जनसुनवाई संपन्न ग्रामीणों ने बेबाकी से रखी बात, प्लांट प्रबंधन ने मांगो पर जताया सहमति

 समर्थन और विरोध के बीच 



मढ़ी में गौरी गणेश इस्पात विस्तार के लिए जनसुनवाई संपन्न


ग्रामीणों ने बेबाकी से रखी बात, प्लांट प्रबंधन ने मांगो पर जताया सहमति 


तिल्दा नेवरा = तिल्दा समीपस्थ ग्राम खपरी मढ़ी में पूर्व से स्थापित गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तार के लिए गुरुवार को पर्यावरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मढ़ी, खपरी, कोदवा, जांजगीरा, खमहरिया, रायखेड़ा सहित तिल्दा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और कंपनी के विस्तार को लेकर अपनी बात रखी। 


कुछ ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण जैसे समस्या को लेकर बाते रखी गई जिसमें कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया वही कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव की विकाश उन्नयन जैसे कार्य करने की मांग रखी वही गांव के विकाश के साथ साथ स्थानीय रोजगार की मांग रखकर जनसुनवाई का समर्थन किया 


जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपनी राय बेबाकी के साथ रखी एक ओर जहां ग्रामीणों ने प्लांट विस्तार का विरोध करते हुए कहा कि संयंत्र से प्रदूषण और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। साथ ही गांव की सड़कों की वर्तमान क्षमता भारी वाहनों का दबाव सहने लायक नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि विस्तार के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे सड़कें जल्दी खराब होंगी और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ेगा।


वहीं दूसरी ओर मढ़ी ग्राम पंचायत के पंचों ने कंपनी विस्तार का समर्थन किया। पंचों ने कहा कि प्लांट के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और गांव का विकास तेज होगा। सरपंच प्रतिनिधि व उपसरंपच राकेश ने भी जनसुनवाई में कहा कि यदि प्लांट प्रबंधन गांव में बुनियादी विकास कार्यों जैसे सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहमति देता है तो वे विस्तार का समर्थन करते हैं। जनसुनवाई में पहुंचे युवाओं ने भी स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग प्रबंधन के सामने रखी शिक्षा के आधार पर उच्च पदों पर भी स्थानीय ग्रामीणों को रखने की मांग रखी वही प्लांट प्रबंधन ने मांग पर सहमति जताई जिसके बाद युवाओं ने समर्थन जताया 


यह महत्वपूर्ण जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश रावडे और एडीएम उमाशंकर बदे की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान एडीएम पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी विरोध और सुझावों को नोट किया। वही प्लांट प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए मांगों को पूरी करने की सहमति जताई


CNI NEWS  तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad