Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 20, 2026

छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र की मौत दुसरा घायल

 छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र की मौत दुसरा घायल



  

तिल्दा नेवरा =सासाहोली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के दो छात्र की आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक छात्र की मृत्यु हो गई एवं दूसरा छात्र घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच स्कूल की छुट्टी के पश्चात स्कूल भवन से निकलकर सभी छात्र घर वापसी के लिए जा रहे थे 




इसी दौरान किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की एक छात्रा ने अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से दूसरे छात्र पर हमला कर दिया , वही चाकू लगने वाले छात्र ने चाकू छीन कर चाकू मारने वाले के ऊपर वार कर दिया ,जिससे एक छात्र की मृत्यु हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल छात्र को  सासाहोली स्थित मिशन अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है ।दोपहर में फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किये जाने की बात बताई गई है। उक्त मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। स्थानीय  लोगों के अनुसार दोनों छात्र पिछले वर्ष नवमी कक्षा में पढ़ते थे जहां किसी बात को लेकर उन दोनों में आपसी रंजीश की आशंका जताई जा रही है । वर्तमान में दोनों छात्र कक्षा दसवीं के विद्यार्थी हैं आपसी रंजिश की आशंका के चलते शुक्रवार को दोनों का विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिससे इतनी बड़ी घटना घट गई । दोनों छात्रों के परिवारों में रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है आखिर किस वजह से दोनों छात्र एक दूसरे के साथ इतनी दुश्मनी कैसे हो गई ।इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही मिल सकेगा।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad