Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

सफलता की कहानी नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान हेमंत पटेल बने प्रेरणा दानेदार उर्वरकों की तुलना में आसान उपयोग और परिवहन से किसानों को मिली बड़ी सुविधा नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की फसल हुई हरी-भरी, उत्पादन में दिखे सकारात्मक परिणाम

 सफलता की कहानी


नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान हेमंत पटेल बने प्रेरणा



दानेदार उर्वरकों की तुलना में आसान उपयोग और परिवहन से किसानों को मिली बड़ी सुविधा


नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की फसल हुई हरी-भरी, उत्पादन में दिखे सकारात्मक परिणाम


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026/जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम कोरकोटी के प्रगतिशील किसान हेमंत पटेल नैनो उर्वरकों के सफल उपयोग से खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से धान की फसल में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम हुई है और फसल की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।


किसान हेमंत पटेल के अनुसार, पहले दानेदार यूरिया, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की छोटी बोतलों को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है तथा छिड़काव के माध्यम से इसका उपयोग सरलता से किया जा सकता है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की फसल अधिक हरी-भरी और स्वस्थ दिखाई देती है। पौधों की वृद्धि बेहतर होती है। पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग होने से उत्पादन क्षमता में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कम मात्रा में उर्वरक के उपयोग से किसानों का खर्च घट रहा है, जिससे खेती अधिक लाभकारी बन रही है। 


किसान हेमंत पटेल ने जिले के किसानों से को अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे भी नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर इसके लाभों का अनुभव करें। कम लागत में बेहतर फसल उत्पादन और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नैनो उर्वरक एक प्रभावी विकल्प साबित हो रहे हैं। नैनो उर्वरक आधुनिक कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समय, श्रम और परिवहन लागत की बचत होती है तथा पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad