पत्रकारों पर सीधे एफ आई आर दर्ज किये जाने के मामलों के विरोध में आज बीजापुर के पत्रकारों ने बीजापुर कलेक्टर विश्व दीप को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर छत्तीसगढ़। पत्रकारों ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून का कडाई से पालन किया जाये।पत्रकारों का कहना है पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत किसी भी पत्रकार के विरूद्ध सीधे एफ आई आर दर्ज नही की जा सकती कानून के अनुसार पहले डी एस पी स्तर के अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जानी आवश्यक है ।लेकिन कई मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है ।उपस्थिति पत्रकारो ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून वर्ष 2023 से लागू है इसका विधिवत नोटिफेकशन भी जारी हो चुका है ।इसके बावजूद भी कानून के प्रावधानों का पालन नहीं होने से पत्रकारों मे काफी असंतोष है। राज्य सरकार से मांग की है पत्रकार सुरक्षा कानून के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाये। पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.