पीड़ित महिला को नहीं मिला न्याय! बिना तलाक पति ने की दूसरी शादी, पुलिस ने आवेदन तक फेंका
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित महिला को अपने ही अधिकारों के लिए भटकना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, महिला को उसके पति द्वारा लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रहने को मजबूर हो गई। हैरानी की बात यह है कि पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली।
पीड़ित महिला जब न्याय की आस लेकर बसना थाना पहुंची, तो वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी। महिला का आरोप है कि बसना थाना पुलिस ने उसका आवेदन लेने से साफ इनकार कर दिया। वह 4 महीनों से थाने में आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही के लिए थाने का चक्कर लगाते रही महिला ने बताया कि आज से तीन महीने पहले पति द्वारा बहुत ही बुरी तरह मार खा कर थाने रिपोर्ट लिखाने आई आवेदन की पावती थमा कर बसना थाना पुलिस ने आज तक आरोपी को थाना बुला कर कोई पूछताछ तक नहीं किया गया l महिला का आरोप है कि बसना थाने में 3 महीने में 3 बार आवेदन दे चुकी हैं पर एक आवेदन की पावती दे कर उसमें कोई कारवाही नहीं किया गया बाकी 2 आवेदन को लिया ही नहीं गया l
इतना ही नहीं, आज जब महिला अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए जरूरी दस्तावेज लेने ससुराल जाने से पहले सुरक्षा की गुहार लेकर थाना पहुंची, तो पुलिसकर्मी (भूपेंद्र चंद्राकर मेजर ) बसना ने न सिर्फ आवेदन लेने से मना किया,बल्कि उस पीड़ित महिला से बहुत ही बदतमीजी से बात करने लगा और उसका आवेदन फेंक दिया और जाओ SP के पास वही तुम्हारा काम करेगा कहने लगा l
महिला को आशंका है कि ससुराल जाने पर उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है, इसके बावजूद उसे पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है।
यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है और यह दर्शाता है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में अभी भी कई बाधाएं मौजूद हैं।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित महिला को न्याय मिल पाता हैं या नहीं l और महिला से बदसलूकी करने और आवेदन फेंकने वाले पुलिस भूपेंद्र चंद्राकर के खिलाफ कोई कार्यवाही करती है या उसमें भी बात को तोड़मरोड़ कर पेश करके उसको भी बचा लिया जाता हैं l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.