सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सर झुके उस शहादत में जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में। शहीद स्मारक समिति पिथौरा ने शाहिद विवेकानंद त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की
शहीद स्मारक स्थल की भी की गई चर्चा। स्थल को भव्य और सुंदर बनाया जाए
महासमुंद जिले के पिथौरा शहर में शहीद स्मारक समिति है एवं शहीद स्मारक स्थल है यहां पर महासमुंद जिले में शहीद हुए जाबाजों को याद किया जाता है एवं श्रद्धांजलि दी जाती है पर आज वह स्थल गौरव पथ के निर्माण के चलते टूट चुका है इसके भव्यता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए चर्चा की गई।आज ही के दिन 3-6-2012 को नक्सलियों का सामना करते हुए हमारे क्षेत्र के जांबाज सिपाही अमर शहीद श्री विवेकानंद त्रिपाठी शहादत को प्राप्त हो गए थे अंचल के वीर अमर शहीद श्री विवेकानंद त्रिपाठी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय
उनका जन्म 4 जून 1963 को निवासी ग्राम- पिथौरा
थाना- पिथौरा जिला-महासमुंद में हुवा था
पिता- स्व. श्री विष्णुचरण त्रिपाठी माता- श्री मति सीता त्रिपाठी
वीरवधु- श्री मति अहिल्या त्रिपाठी
पद- सऊनि थाना- बचेली जिला- दंतेवाडा ड्यूटीरत थे
घटना- शहीद जवान थाना बचेली जिला दंतेवाडा के घोर नक्सल क्षेत्र में तैनात थे शहीद सहा. उप निरीक्षक विवेकानंद त्रिपाठी द्वारा अपनी सेवा काल में कई नक्सली हमलों के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया है दिनांक 3-6-2012 को साप्ताहिक बाजार के भीड़- भाड़ इलाके में नक्सली घात लगाकर अचानक पीछे से प्राण घातक हमला करने से घटना स्थल पर ही शहीद हो गये वीर अमर शहीद को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि वीर अमर शहीद की शहादत को नमन। इस कार्यक्रम में शाहिद विवेकानंद त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी अनंत सिंह वर्मा अमरप्रीत छाबड़ा डोला मणि साहू सुरेंद्र सलूजा रमेश सोनी राजेश चौधरी आरती खालसा रेशमा त्रिपाठी सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.