Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में प्रशासनिक भूमिका पर दी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति पर विशेष कार्यशाला आयोजित

 विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में प्रशासनिक भूमिका पर दी विस्तृत जानकारी



छत्तीसगढ़ नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति पर विशेष कार्यशाला आयोजित



कवर्धा, 4 जून 2026। कबीरधाम जिला कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़ की स्टार्टअप नीति एवं नवाचार आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के तहत आयोजित हुई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं पहलुओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, एडीएम श्री विनय पोयाम सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यशाला में उद्योग विभाग रायपुर से पहुंची वरिष्ठ सलाहकार प्रीति खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार की स्टार्टअप नीति, नवाचार आधारित उद्यमों के लिए उपलब्ध अवसरों, वित्तीय एवं तकनीकी सहायता, मेंटरशिप तथा संस्थागत सहयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं, स्टार्टअप फाउंडर्स एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के प्रमुख एवं सफल स्टार्टअप्स के उदाहरण प्रस्तुत किए गए। साथ ही स्टार्टअप डेवलपमेंट इकोसिस्टम की विभिन्न अवधारणाओं जैसे इनोवेशन, इन्क्यूबेशन, फंडिंग, नेटवर्किंग और मार्केट लिंकिंग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यशाला में यह भी बताया गया कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने में विभिन्न विभागों की क्या भूमिका है, तथा वे किस प्रकार नवाचार आधारित परियोजनाओं को प्रोत्साहित कर सकते हैं और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad