दिनांक 07.06.2026
जिला बेमेतरा, थाना साजा पुलिस टीम की कार्यवाही
अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
साजा बेमेतरा । प्रार्थी गुलशन कुमार मनहरे उम्र 23 वर्ष, निवासी धौराभांठा थाना साजा जिला बेमेतरा ने दिनांक 21.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.05.2026 के 04:30 बजे यह साजा तहसील कार्यालय के अपने चेम्बर में बैठकर काम कर रहा था उसी दौरान अकलेश मनहरे इनके चेम्बर में घुसकर तुम मेरे व मेरे भाईयो का शराब बेंचने के संबंध में शिकायत किये हो कहकर अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी दिया है शराब बेंचना बंद नहीं करूंगा कहकर धमकी देते हुए चला गया कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा- 296, 351(3), 333 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी अकलेश मनहरे उर्फ अखिलेश पिता विजय मनहरे उम्र 29 साल साकिन धौराभांठा थाना साजा जिला बेमेतरा को दिनांक 06 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, दुर्गेश तिवारी, आरक्षक अर्जुन ध्रुर्वे, गोकुल सोनी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.