राजनांदगांव
जंगलपुर में तीरंदाजी समर कैंप प्रशिक्षण के समापन में पहुंचे लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पांडे जी
60 से ज्यादा ग्रामीण खिलाड़ी ले रहे थे निःशुल्क प्रशिक्षण
रामपुर जंगलपुर तीरंदाज़ी संघ द्वारा जंगलपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में 20 मई से तीरंदाजी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 60 खिलाड़ी नियमित रूप से भाग लेकर तीरंदाजी की बारीकियां सीख रहे हैं।
कैंप में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस एवं प्रतियोगी तैयारी का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी आगामी स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ओपन नेशनल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के कौशल विकास एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के जनपद पंचायत डोंगरगांव के उपाध्यक्ष बड़े भैया मनीष कुमार साहू जी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री पुनाराम यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही ग्रामवासियों एवं खेल प्रेमियों का भी सराहनीय योगदान मिल रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। समापन के इस कार्यक्रम में टुमन लाल साहू सभापति जनपद पंचायत डोंगरगांव , भुवन लाल साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा अर्जुनी , जॉनी साहू पूर्व सरपंच जंगलपुर , श्री चंदू लाल साहू अध्यक्ष स्कूल जनभागीदारी समिति मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कैंप में कोच राहुल साहू एवं भोपेन्द्र सिन्हा द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि तीरंदाजी सीखने के इच्छुक नए खिलाड़ी भी कैंप से जुड़ सकते हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.