Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

जिले के विभिन्न ग्रामीणों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता संगठन एवं संरक्षण गतिविधियों का हुआ आयोजन


 जिले के विभिन्न ग्रामीणों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता संगठन  एवं संरक्षण गतिविधियों का हुआ आयोजन       


                   

छत्तीसगढ़/बालोद

राष्ट्रीय अध्यक्ष  माननीय सांगेश कुमार भाटी जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ श्री पुनीत सेन  जी के मार्गदर्शन में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामीणों के राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता संगठन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर के आसपास सफाई एवं रखरखाव अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  गुण्डरदेही विकासखण्ड के नगर में आयोजित कार्यक्रम में  प्रदेश अध्यक्ष प्रशासनिक प्रकोष्ठ श्री भरत लाल साहू , प्रदेश अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ श्री पुनीत सेन ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, जल संरक्षण, पर्यावरणीय स्थिरता तथा ग्रामीण परिसंपत्तियों के सृजन के महत्व पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि अधिनियम के अंतर्गत जल संरक्षण, जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूल विकास तथा  जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसके अंतर्गत आज  गौशाला स्थल पर  कार्य में पौध रोपण एवं सीड बाल का रोपण किया गया। इस अवसर पर            उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता ओं एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया। पर्यावरण और सरोवरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मटेवा में रोजगार गारंटी स्थल पर पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए उसके आसपास के क्षेत्रों में, सफाई एवं रखरखाव अभियान, जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओं एवं जल एवं पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत् प्रयास और जनभागीदारी से वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण किया जा सकता की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में  राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता संगठन के श्रीमती सुमनदीप मेश्राम, प्रदेश अध्यक्ष माहेश्वरी देवांगन ,जिला अध्यक्ष कविता कमड़े, जिला सचिव रक्षा रामटेक, मंजू नेताम, नरोत्तम साहू, डॉ गौतम साहू, देव शरण साहू, उमाकांत वर्मा, ममता देव यादव,  चंदन पटेल, मुकेश शर्मा, आकाश शर्मा, गोदवरी साहू , सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad