आज दिनांक 14.06.2026
थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही
घर, जमीन का बटवारा एवं खेती किसानी के हिसाब की बात को लेकर आपस में लड़ाई -झगड़ा के दौरान आवेश में आकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
साजा बेमेतरा। प्रार्थी तोप सिंह साहू उम्र 38 वर्ष, निवासी ढारा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीबन 15 दिनों से अपने परिवार के साथ बेमेतरा मे किराये के मकान मे रहकर मजूदरी का काम करता हूं। ग्राम ढारा के घर में मेरी मां और मंझला भाई प्रदीप साहू व छोटा भाई जलेश्वर साहू रहते है। आज दिनांक 13.06.2026 को वह पेट्रोल पंप बेमेतरा के पास के घर मे मजदूरी काम करने गया था कि दोपहर 02.13 बजे मेरा मंझला भाई प्रदीप अपने मोबाईल फोन कर बोला कि घर का बटवारा करना है तब वह बोला कि ठीक है आ रहा हूं बैठ के बात करेंगे, मोबाईल से मंझले भाई प्रदीप व छोटे भाई जलेश्वर के लडाई झगडा करने की आवाज आ रहा था। काम कर ही रहा था कि दोपहर 02.29 बजे छोटा भाई जलेश्वर साहू ने अपने मोबाईल से मुझे फोन कर खेती किसानी के पैसे का हिसाब पूछने लगा तब मोबाईल में दोनो भाईयो के आपस में लड़ने झगड़ने का आवाज आ रहा था। तब काम छोड़कर दोपहर करीबन 03 बजे बेमेतरा से घर ढारा आया तो छोटा भाई जलेश्वर साहू घर के दरवाजे में बैठा था जिससे प्रदीप कहां है पूछा तो बोला कि वो मेरे से झगड़ रहा था गुस्से घर में गैती से उसे मार दिया हूं, तब घर अंदर जाकर देखा तो मंझला भाई प्रदीप घर के परछी मे खून से लथपथ पडा था जिसके सिर में गंभीर चोट लगा हुआ है मेरे मंझला भाई प्रदीप साहू की मृत्यु छोटे भाई जलेश्वर साहू के द्वारा गैती से उसके सिर में प्राण घातक वार कर हत्या करने से मृत्यु हुआ है, कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल पता जमसाजी कर आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी जलेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि घर, जमीन का बटवारा एवं खेती किसानी के हिसाब की बात को लेकर आपस में लड़ाई -झगड़ा के दौरान आवेश में आकर गैती से सिर में प्राण घातक वार कर हत्या करना। आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहा का गैती व अन्य समाग्री जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
प्रकरण में आरोपी जलेश्वर साहू पिता स्व. भरत साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ढारा थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 13 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला सउनि, जितेन्द्र कश्यप, रेशम लाल भास्कर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह कश्यप, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, शिव सेन एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.