आरसेटी सारंगढ़ में "हमारी भूमि, हमारा भविष्य" थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 05 जून 2026/भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सारंगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "हमारी भूमि, हमारा भविष्य" रही, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, भूमि संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्थान में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में आरसेटी के फैकल्टी अतुल कुमार मिश्रा, कार्यालय सहायक विमला पटेल, मधु यादव, सहायक कर्मचारी उमेश बरेठ तथा राजमिस्त्री प्रशिक्षण के गेस्ट डोमेन ट्रेनर मोहित राम जायसवाल उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि आरसेटी द्वारा स्वरोजगार उन्मुख विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता संबंधी गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे प्रशिक्षणार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.