Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2026

खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडार, किसानों को समय पर मिल रही सामग्री

 खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक-बीज का पर्याप्त भंडार, किसानों को समय पर मिल रही सामग्री



बीजापुर 10 जून 2026- कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले की सहकारी समितियों में उन्नत प्रमाणित बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने हेतु समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज का भंडारण किया गया है तथा वितरण कार्य निरंतर जारी है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में उर्वरक की कुल मांग 4665 मीट्रिक टन है, जिसके विरुद्ध अब तक 2296.095 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। समितियों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी, 20ः20ः0ः13 तथा नैनो डीएपी के उपयोग की भी सलाह दी जा रही है। वहीं नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए नैनो यूरिया के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी प्रकार जिले में बीज की कुल मांग 11,994 क्विंटल है, जिसके विरुद्ध 6,239.30 क्विंटल बीज का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसानों को आवश्यकतानुसार बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad