गंज बासौदा जिला विदिशा मध्य प्रदेश
लोकेशन गंज बासौदा विदिशा।
प्रियंक, मयंक कानूनगो पर कारवाई एवं पुजारी की पुनः नियुक्ति की उठी मांग
पुजारियों ने नारेबाजी कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रियंक, मयंक कानूनगो पर कठोर कार्रवाई सहित पुजारी लक्ष्मीनारायण दुबे की पुनः नियुक्ति की , की मांग
राष्टीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य पद पर रहते हुए प्रियंक कानूनगो ने मेरे भाई सूर्य प्रकाश पर महिला की मौत का जो झुटा आरोप लगाया है, तो महिला की मौत सिद्ध करे नही तो अपने पद से स्तीफा दे - पुजारी लक्ष्मीनारायण दुबे
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो के भाई मयंक कानूनगो द्वारा कस्बा बांगरोद स्थित अति प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में ताला जड़ने, मूर्ति हटवाने की कोशिश करने पर हुआ था विवाद प्रशासन, पुलिस ने जाकर खोला था ताला खोलकर नियुक्त किया था आगामी आदेश तक दूसरा पुजारी
पुजारी परिवार ने कानूनगो परिवार पर कस्बा बांगरोद स्थित देवल बावड़ी स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर कब्जे के बाद मंदिर और उसकी बेशकीमती जमीन पर बताई थी इनके कब्जे की नजर। बही प्रियंक , मयंक कानूनगो पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया था जान का खतरा।
प्रियंक मयंक कानूनगो पर कारवाई, पुजारियों पर अत्याचार नहीं चलेगा और लक्ष्मीनारायण दुबे की पुनः नियुक्ति की मांग के नारेबाजी करते हुए पुजारियों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार अरविंद यादव को पीढ़ी दर पीढ़ी सहित कानूनगो परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण के दस्तावेजों का 36 पृष्टिये ज्ञापन सौंपा।
मध्य प्रदेश जिला विदिशा की त्योंदा तहसील स्थित शासन संधारित अति प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो के भाई मयंक कानूनगो द्वारा मंदिर में ताला डालने, मूर्ति हटवाने की कोशिश के बाद हुए विवाद में प्रशासन ने ताले खुलवाकर दूसरा पुजारी नियुक्त कर दिया था। पुजारियों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम दिए 36 पृष्टिये ज्ञापन में पीढ़ी दर पीढ़ी पूजा करते आ रहे लक्ष्मीनारायण दुबे के प्रमाण, कानूनगो परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण का प्रमाण का उल्लेख किया है। बही प्रियंक कानूनगो द्वारा एक दिए बयान में महिला की मौत का पुजारी के भाई पर लगाए गए आरोप को सिद्ध करने, नहीं तो पद से इस्तीफा देने का उल्लेख किया है। ज्ञापन में कानूनगो परिवार द्वारा मैंन रोड से तार फैंसिंग कर शासकीय भोलेनाथ मंदिर, प्राचीन बावड़ी को अपने आधिपत्य में लेकर आमजन का उपयोग बंद करने के बाद इस मंदिर और जमीन पर कब्जा करने को लेकर पुजारी परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि दिव्यांग पुजारी लक्ष्मीनारायण दुबे की पुनः नियुक्ति, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो परिवार द्वारा मंदिर में ताले डालना, ग्राम की शांति भंग करना, मानव अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए प्रियंक कानूनगो को पद से हटाने, दोनों भाईयो की भाजपा से सदस्यता समाप्त करने की मांग की हैं कारवाई न होने पर समस्त पुजारी धरना आंदोलन को बाध्य होगे। जिसका सम्पूर्ण दायित्व शासन प्रशासन का होगा। ज्ञापन देने वालों में पुजारी लक्ष्मीनारायण दुबे,महंत हनुमान हरिदास बापू, काली मंदिर पुजारी विशाल वैष्णव, जगदीश दुबे, विवेक शर्मा, केशव शर्मा, सौरभ गुरु, मिंकु शास्त्री, राम अनुज शास्त्री अयोध्या, यश राजपूत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.