राजस्व पखवाड़ा शिविर में पट्टा वितरण, राजस्व मामलों का मौके पर निराकर
राजस्व पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत हथबंद में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकांत (बबलू) पटेल रहे। शिविर में नक्शा बटांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, फौती नामांतरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।
शिविर के दौरान रामाधार मिश्रा, अवधराम साहू, पंकज मिश्रा, दाऊ प्रसाद मिश्रा, हुकुमचंद सोनी, ठाकुरराम साहू, रामजी अनंत एवं आनंद अग्रवाल को अधिकार अभिलेख (पट्टा) वितरित किए गए।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, उपसरपंच दिलीप यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ध्रुव, राजकीरण महिलांग, संतराम ध्रुव, सरेश लहरे, कोटवार बुधराम देवदास, पटवारी एम.डी. कोसले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.