अंग्रेजी भाषा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला
लाल बहादुर नगर / राजनांदगांव । पिछले दिनों लाल बहादुर नगर में एलटाई (इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया)राजनांदगांव चैप्टर छत्तीसगढ़ के बैनर तले "टीचिंग इंग्लिश एज ए सेकंड लेंग्वेज" विषय पर राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में अनेक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वस्फूर्त होकर भाग लिए। इस असर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री परमजीत सिंह, विशिष्ठ अतिथि आई टी आई अधिकारी श्री निरंजन सिंह महिपाल, मोटिवेशनल स्पीकर श्री पुनाराम सिन्हा, श्री खोरबाहरा राम साहू, श्रीमती पुष्पा सिन्हा जी थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री परमजीत सिंह ने कहा कि अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के साथ-साथ एक अंतरराज्यीय भाषा भी है। सेकेंड लेंग्वेज के रूप में इंग्लिश टीचिंग का महत्व स्वयंमेव सिद्ध होता है। इंग्लिश सीखने हेतु मातृभाषा का हरसंभव सहयोग लिया जा सकता है। राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर श्री पुनाराम सिन्हा ने अपने व्याख्यान से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मोटिवेट और जागृत किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती पर एक न एक दिन जरूर मिलती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि अनुशासित होकर , समय विभाग चक्र का पालन करते हुए अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें। तत्पश्चात सहायक प्राध्यापक श्री अविनाश सिंह ने "वेबसाइट्स फॉर लर्निंग इंग्लिश" विषय पर अपना बहुमूल्य व्याख्यान दिया। उन्होंने श्रोता समूह को बताया कि इंग्लिश सीखने हेतु कोई भी व्यक्ति विभिन्न वेबसाइट्स का सहारा ले सकता है। बहुत सारे ऐसे मंच और वेबसाइट्स हैं जो विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लर्नर्स अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार उनका उपयोग कर सकते हैं। इसी तारतम्य में श्री धनेश सिन्हा द्वारा "नीड ऑफ स्किल डेवलपमेंट फॉर फ्यूचर" पर बात की गई। श्री सिन्हा जी ने बताया कि NEP 2020 के अनुसार प्रत्येक देश वासी कम से कम एक स्किल में पारंगत हो जाए तो देश में कोई खाली हाथ और बेरोजगार नहीं रहेगा। अतः हमे चाहिए कि स्वयं की योग्यता और क्षमता को पहचानते हुए स्किल का चुनाव कर उसमें दक्षता प्राप्त की जाए। आई टी आई अधिकारी श्री निरंजन सिंह महिपाल ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इंग्लिश का महत्व स्किल डेवलपमेंट एवं पर्सनैलिटी डेवलपेंट में एक आवश्यक कारक है।इसके बिना हॉलिस्टिक डेवपलपमेंट की बात करना निरर्थक है। कार्यक्रम में 2026 में अच्छे अंक प्राप्त किए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कु.रीत राज कौर को cbse बोर्ड में 96.8 % अंक प्राप्त करने पर उसे प्रतीक चिन्ह देकर एवं फूल माला पहनाकर उसे सम्मानित किया गया। कु.रीत राज कौर ने अपने संघर्ष की कहानी श्रोताओं को समर्पित किया। इसी प्रकार कु.यामिनी साहू, कु.घृतिका साहू, कु. लक्षिता सिन्हा को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कु.लता साहू, कु. पायल साहू एवं खोमेंद्र सिन्हा को बेस्ट स्टूडेंट्स के खिताब देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में सुश्री झरना साहू, श्रीमती सुजाता साहू, श्री श्रीमती ज्योत्सना कौर,श्रीमती प्रेमा सिन्हा, श्रीमती सीमा सिन्हा, श्रीमान धरम सिन्हा, श्री महेश सिन्हा, श्रीमान खोरबाहरा राम साहू, श्री रुद्राक्ष साहू, कु. सपना साहू, रूपेंद्र खोबरागडे, कु. आस्था सिन्हा आदि उपस्थित थें।कार्यक्रम का संचालन श्री निरंजन सिंह महिपाल ने किया।इसी तरह धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमान खोरबाहरा राम साहू ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.