श्री जागृतेश्वर देवस्थान मंदिर को नागपुर के देवता माना जाता है ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । नागपुर -श्री जागृतेश्वर महादेव मंदिर उत्तरी नागपुर में भरतमाता चौक के पास स्थित लगभग 450 वर्ष प्राचीन मंदिर है।
यह मंदिर गोंड राजाओं के समय का है और समय-समय पर इसका जीर्णोद्धार किया गया है। मान्यता है कि नागपुर में प्रभु श्रीराम जी के कहने पर भगवान शिव प्रकट हुए थे।
इस पवित्र मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं।
श्रावण मास में यहां विशेष आयोजन मंदिर परिसर किया जाता है, वर्तमान में पुरुषोत्तम मास में यहां रामनाम कीर्तन का आयोजन चल रहा है।
भगवान शिव जी का विशेष अभिषेक विद्वान पंडितों द्वारा सतत किया जा रहा है। इस प्राचीन मंदिर में सात से अधिक शिवलिंग स्थापित है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.