ईमानदारी की मिसाल बनी साक्षी और आयुष, सड़क पर मिला पर्स सरायपाली थाना प्रभारी को सौंपा
सरायपाली में कुमारी साक्षी त्रिपाठी पिता करुणा कांत और आयुष देवांगन पिता नरोत्तम ने इंसानियत और ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
दोनों को सड़क पर चलते समय एक पर्स मिला। बिना लालच किए उन्होंने तुरंत पर्स को शरीफ पाली थाना प्रभारी के पास जमा कर दिया। पर्स में नकदी, जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्र थे। थाना प्रभारी ने पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर असली मालिक का पता लगाकर उसे लौटाया।
थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने साक्षी और आयुष की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी इस पहल से यह संदेश गया है कि ईमानदारी अभी जिंदा है।
स्थानीय लोगों ने भी दोनों बच्चों को बधाई दी और कहा कि साक्षी त्रिपाठी और आयुष देवांगन ने साबित कर दिया कि सच्चाई और ईमानदारी की उम्र नहीं होती।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.