आज दिनांक 09.06.2026
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी।
ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा रैकेट मोबाईल के माध्यम से संचालित करने के मामले में मुख्य 04 आरोपियों को बेमेतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा के प्रकरण में 04 आरोपियों से 04 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 33,000/- रूपये जप्त।
ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा नेटवर्क में आरोपियों के संपर्क में अवैध गतिविधियों संलिप्त एवं उनके खातों के ट्रांजैक्शन की जांच जारी।
पुलिस का संदेश: अब बक्से नहीं जाएंगे अपराधी।
बेमेतरा, 09 मई 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में अवैध जुआ एवं सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् एवं विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों पर निरंतर, सघन एवं तकनीकी निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस प्रकार की सामाजिक बुराइयों एवं अवैध कृत्यों का प्रभावी रूप से उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा 06 मई 2026 को जरिए मुखबिर सुचना पर बीटीआई ग्राउंड कोबिया बेमेतरा में रेड कार्यवाही कर बेमेतरा निवासी आरोपी महेन्द्र सोनी के पास से IPL ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने में उपयोग मोबाईल 01 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 20,000/- रूपए, सट्टा का नगदी रकम 40,000/- रूपये, जुमला नगदी रकम 60,000/- रूपये जप्त किया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर 09 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 135,000/- रूपए, कुल जुमला 195,000/-रूपए रूपये जप्त किया गया। प्रकरण में कुल 10 आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाईल कुल जुमला 195,000/-रूपए, नगदी रकम 40,000/- रूपये, कुल जुमला लगभग 235,000/- रूपये,(02 लाख 35 हजार रूपये) जप्त किया गया था।
प्रकरण में उक्त आरोपियों से पुछताछ एवं प्राप्त साक्ष्य के आधार पर और भी आरोपियों की संलिप्तता होने की बात सामने आने पर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी।
08 जून 2026 को प्रकरण में आरोपियों की पता साजी के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा रैकेट मोबाईल के माध्यम से संचालित करने वाले मुख्य 04 आरोपियों 01.नयन राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हीगुड़ा पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा हाल समृद्धि विहार बेमेतरा, 02. रौनक सलुजा उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड 08 पंजाबी पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा,03. सीनू सलुजा उम्र 38 वर्ष निवासी पंजाबीपारा वार्ड 08 संतोषी मंदिर के पास बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 04. मोहम्मद जुनेद हिंगोरा पिता युसुफ हिंगोरा उम्र 34 वर्ष निवासी रामदेव बाबा वार्ड थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 7 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 112 BNS के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों के पास से 04 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 33,000/- रूपये जप्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपियों की मोबाइल* को जप्त कर ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा का संचालन के संबंध में एवं संचालन करने में उनके किन-किन के साथ संपर्क में था तथा उनके खातों में हुए लेनदेन ट्रांजैक्शन की जानकारी की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :-
(01) नयन राजपूत पिता प्रसन्न राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हीगुड़ा पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा हाल समृद्धि विहार बेमेतरा ब्लाक सी आरेंज हाउस थाना व जिला बेमेतरा।
(2) रौनक सलुजा पिता स्व. चन्द्रप्रकाश सलुजा उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड 08 पंजाबी पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।
(3) सीनू सलुजा पिता प्रितपाल सिंह सलुजा उम्र 38 वर्ष निवासी पंजाबीपारा वार्ड 08 संतोषी मंदिर के पास बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।
(4) मोहम्मद जुनेद हिंगोरा पिता युसुफ हिंगोरा उम्र 34 वर्ष निवासी रामदेव बाबा वार्ड जिला बेमेतरा।
प्रकरण में कुल 04 आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाईल कुल जुमला लगभग 33,000/- रूपये, जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह, जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक इंद्रजीत पाण्डेय , शिव सेन, सौरभ सिंह, चुरावन पाल, महेश जांगड़े, देवेन्द्र साहू सहित थाना सिटी कोतवाली के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
”समाज पर सकारात्मक प्रभाव:
उक्त आरोपियों की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.