दिनांक 19.06.2026
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) की उपस्थिति में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर, कानून व्यवस्था की तैयारी हेतु
बेमेतरा पुलिस द्वारा माकड्रिल (बलवा ड्रिल) व अश्रु गैस चलाने की विधि के संबंध में अभ्यास का आयोजन।
----------------------------------
साजा बेमेतरा, 19 जुन 2026:- दिन शुक्रवार को जनरल परेड के पश्चात रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) की उपस्थिति में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा माकड्रिल (बलवा ड्रिल) व अश्रु गैस चलाने की विधि के संबंध में अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है।
जिसमें रक्षित निरीक्षक, थाना एवं चौकी स्टाफ सहित रक्षित केन्द्र, यातायात, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संबंधित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस माकड्रिल का उद्देश्य संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
बलवा ड्रिल अभ्यास में एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का एवं रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, डी.एल. सोना, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, जहीर खान, बहादुर सिंह, विष्णु सप्रे, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सुरेन्द्र कुमार, जितयेन्द्र कुमार, कल्पना महंत, गीतांजली, ईश्वरी कुमारी डुप्ले सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, यातायात, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी स्टाफ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह माकड्रिल अभ्यास क्रमिक रूप से जिले के समस्त पुलिस बल के साथ आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था की किसी भी स्थिति में प्रभावी और सुनियोजित ढंग से कार्य किया जा सके।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.