Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 12, 2026

मनरेगा में जेसीबी से तालाब गहरीकरण का मामला गरमाया, ग्रामीण ने SDM को सौंपा शिकायत पत्र

 मनरेगा में जेसीबी से तालाब गहरीकरण का मामला गरमाया, ग्रामीण ने SDM को सौंपा शिकायत पत्र



रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा- जिला बेमेतरा के नवागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटुकरी में मनरेगा योजना के तहत चल रहे सतसागर तालाब गहरीकरण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीण रोशन कुमार वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ को लिखित शिकायत देकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से तालाब गहरा कराने और श्रम कानूनों के उल्लंघन का मामला उठाया है।


श्रम आधारित योजना में मशीन का इस्तेमाल

शिकायतकर्ता रोशन कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलटुकरी में मनरेगा के तहत सतसागर तालाब गहरीकरण कार्य स्वीकृत है। कार्य कोड 3303001020/wc/GIS/32213 के तहत होने वाले इस कार्य में मनरेगा के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए ठेकेदार, सरपंच और रोजगार सहायक की मिलीभगत से जेसीबी मशीन से गहरीकरण कराया जा रहा है।


रोशन वर्मा के अनुसार मनरेगा योजना में मशीन से मिट्टी खोदना और ट्रॉली चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के मुताबिक यह काम सिर्फ हाथ और कुदाली से होना चाहिए, ताकि स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिल सके। लेकिन यहाँ मशीन के इस्तेमाल से न केवल मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है, बल्कि तालाब की गुणवत्ता और डिजाइन भी खराब हो रही है।


तीन प्रमुख मांगें उठाईं

शिकायत पत्र में ग्रामीण ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांगें इस प्रकार हैं:

1. बेलटुकरी तालाब गहरीकरण कार्य का तत्काल भौतिक सत्यापन कराया जाए।

2. जेसीबी मालिक, सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

3. काम में लगी जेसीबी को सीज कर शेष कार्य 100% श्रमिकों से कराया जाए।


शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर जेसीबी से काम करते हुए फोटो-वीडियो और मस्टरोल की छायाप्रति भी संलग्न की है।


"मनरेगा गरीबों की योजना, मजाक न बनने दें

रोशन कुमार वर्मा ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए चलाई गई योजना है। मशीन से काम कराकर इसे मजाक न बनने दें। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।


पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर बेमेतरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा, तहसीलदार नवागढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ और थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।


अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और मनरेगा के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसता है या नहीं!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad