Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 29, 2026

VB- G RAM G के शुभारंभ के बीच छत्तीसगढ़ के 12 हजार मनरेगा (VB- G RAM G) कर्मचारी 2 जुलाई से आंदोलन करेंगे

 VB- G RAM G के शुभारंभ के बीच छत्तीसगढ़ के 12 हजार मनरेगा (VB- G RAM G) कर्मचारी 2 जुलाई से आंदोलन करेंगे



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी 

रायपुर- 2 जुलाई से पूरे देश में VB- G RAM G योजना के शुभारंभ हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लेकिन यह अत्यंत विडंबनापूर्ण है कि जिस मनरेगा योजना को पिछले 20 वर्षो से अपने श्रम, समर्पण और संघर्ष से सफल बनाने वाले छत्तीसगढ़ के लगभग 12,000 मनरेगा (VBGRAMG) कर्मचारी हैं, वही कर्मचारी आज अपने अस्तित्व और भविष्य की सुरक्षा के लिए आंदोलन करने को विवश हैं।

सरकार योजनाओं का शुभारंभ कर रही है, लेकिन योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने वाले कर्मचारियों को आज तक न नियमितीकरण मिला, न सेवा सुरक्षा, न सामाजिक सुरक्षा और न सम्मानजनक नौकरी। यह केवल कर्मचारियो के साथ अन्याय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास व्यवस्था की अनदेखी भी है।


_हमारी तीन सूत्रीय मांगे_।  समस्त मनरेगा/VBGRAMG कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।

 नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक मानव संसाधन नीति के माध्यम से समस्त मनरेगा/VBGRAMG कर्मियों को सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।           ग्राम रोजगार सहायकों को मानदेय के स्थान पर संविदा करते हुए ग्रेड-पे का निर्धारण किया जाए।


_हमारी मांगों के पीछे के ठोस कारण_।       20 वर्षों से ग्रामीण रोजगार की गारंटी देने वाले कर्मचारियों को आज तक अपनी ही नौकरी की कोई गारंटी नहीं।   12 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने वाली मनरेगा व्यवस्था के कर्मचारियों का भविष्य आज भी अधर में है।मानव संसाधन (HR) नीति लागू करने के लिए बनी समिति के गठन के 21 महीने बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।  ग्राम रोजगार सहायकों के ग्रेड-पे निर्धारण की मांग वर्षों से लंबित है।


_हमारी मांगें क्यों जरूरी हैं?_हम ग्रामीण विकास व्यवस्था की रीढ़ हैं।

हमारे बिना मनरेगा और VBGRAMG का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं।

सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा हमारा अधिकार है, कोई उपकार नहीं।      सुरक्षित और प्रेरित कर्मचारी ही बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा की गारंटी देते हैं।


_चरणबद्ध आंदोलन_

2 जुलाई: जनपद स्तर पर धरना, रैली एवं ज्ञापन।

3 जुलाई: जिला स्तर पर धरना, रैली एवं ज्ञापन।

4 जुलाई: प्रदेशव्यापी आंदोलन।


सरकार से सवाल।       क्या सरकार केवल योजनाओं का उद्घाटन करेगी, या उन कर्मचारियों के भविष्य की भी जिम्मेदारी लेगी जिन्होंने दो दशकों तक इन योजनाओं को सफल बनाया? "योजनाएं कर्मचारियों के दम पर चलती हैं, कर्मचारियों की अनदेखी कर विकास का सपना पूरा नहीं हो सकता।   "20 वर्षों की सेवा का सम्मान चाहिए, आश्वासन नहीं; नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad