थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़
ग्राम रेड़ा में रेड कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार
आरोपी से 30 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब जप्त
आरोपिया का नाम- सुशीला सारथी पति राजकुमार सा ग्राम रेड़ा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के द्वारा जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अति पुलिस अधीक्षक श्री निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 25.07.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे ग्राम रेड़ा से 01 शराब विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25/07/2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि एक आरोपिया बजरंग बली चौक पास ग्राम रेड़ा में अपने मकान में भारी मात्रा में बिक्री वास्ते शराब रखी है कि सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया सुशीला सारथी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक के पन्नी में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रुपए मिला जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) ,59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ प्रमोद यादव, सउनि अंजान सिंह,psi चंचल , म आर भुवनेश्री साहू एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.