दिनांक 09.07.26
ग्राम गंगोरी में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी से कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त
श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी सरसीवा सुश्री वीणा यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरसीवा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही कर,
दिनांक 09.07.26 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गगोरी की सोहन लाल जांगड़े नाम का
अपने घर बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी सोहन लाल जांगड़े पिता बोधी लाल जांगड़े उम्र 33 वर्ष साकिन गगोरी थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, प्र.उनि, डेगराम साहू, धुपेश्वरी सिन्हा, सउनि रमेश ध्रुव ,प्र.आर.24 सुरेश तारम, म.प्र.आर.40 नीलम रत्नाकर , आर. 246,352 समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.