Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 19, 2026

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही। ग्राम खुडमुड़ी में गौठान के पास बाजार चौक में देशी कट्टा को लहरा कर लोगों को डरा धमकाने के मामले में 02 आरोपी देशी कट्टा सहित गिरफ्तार।

 दिनांक 18.07.2026


 थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।



  ग्राम खुडमुड़ी में गौठान के पास बाजार चौक में देशी कट्टा को लहरा कर लोगों को डरा धमकाने के मामले में 02  आरोपी  देशी कट्टा सहित गिरफ्तार।

 ------------------------ 


       दिनांक 17.07.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम खुडमुड़ी में गौठान के पास बाजार चौक में एक व्यक्ति अपने पास रखें एक काला रंग का देशी कट्टा को लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है।


     उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।


   जिस पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम मौके पर गौठान के पास बाजार चौक ग्राम खुडमुड़ी पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति जो अपने पास एक काला रंग का देशी कट्टा को रखकर लहराते हुए दिखा जो आने जाने वाले लोगों को डराते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम तुषार निषाद पिता दिनेश निषाद उम्र 23 साल निवासी खुडमुड़ी थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा का रहने वाला बताया। 


     प्रकरण में पूछताछ करने पर पता चला कि एक काला रंग के देशी  कट्टा को ग्राम नवागांव (खुडखुड़ी) के दद्दू उर्फ ​​प्रतीक वैष्णव के द्वारा देना। तुषार निषाद के कब्जे से एक नग काला रंग का देशी कट्टा कीमती करीबन 30,000/- रुपए को जप्त कर बरामद किया गया।आरोपी तुषार निषाद द्वारा देशी कट्टा रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना।  


  प्रकरण में आरोपी दद्दू उर्फ ​​प्रतीक वैष्णव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसे अपने खेत के मेढ़ किनारे कनेर पेड़ के पास पडा मिला था जिसे तुषार निषाद को दिया था। 


        प्रकरण में आरोपीगण 01. तुषार निषाद पिता दिनेश निषाद उम्र 23 साल निवासी खुडमुड़ी (नवागांव) थाना व जिला बेमेतरा, 02. प्रतीक वैष्णव उर्फ ​​ददू दाउ पिता नरसिंग दास वैष्णव उम्र 41 साल निवासी नवागांव (खुडमुड़ी) थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 


        इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उपनिरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विजयेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक  रघुराज यदु, आरक्षक इन्द्रजीत पाण्डेय, सौरभ सिंह, शिव सेन, महेश जांगड़े, चूरावान पाल, मालिक राम सिन्हा, धनेश लहरे, दीपक डेहरे सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad