जयपुर: प्रदेश में अगले 2-3 दिन कमजोर रहेगा मानसून
बंगाल की खाड़ी का लो प्रेशर सिस्टम हुआ कमजोर, अब तक सामान्य से 21% कम हुई बारिश, आज 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना. भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं, डूंगरपुर, कोटा और अलवर में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश, श्रीगंगानगर समेत 4 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, जयपुर में 12 दिन से बारिश नहीं, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, 21 जुलाई से जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बढ़ सकती है बारिश, 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून होगा सक्रिय, 23 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस बने रहने के दिए संकेत


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.